Samastipur

“समस्तीपुर में घर और दुकान में चोरी:35 लाख के जेवरात सहित नगद ले गए चोर

समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर चोरों ने चोरी की है। थाना क्षेत्र के चकसलेम गांव स्थित एक किसान के घर से चोरों ने बुधवार रात करीब 25 लाख रुपए के जेवरात समेत 10 हजार रुपए नगद की चोरी की। गोला रोड बाजार स्थित एक प्लाईवुड दुकान का शटर उठाकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

चकसलेम गांव निवासी विनय कुमार राय ने कहा कि मैं खेती करता हूं। रात में जब घर के सभी लोग सो रहे थे, इसी दौरान पीछे के रास्ते से घर के अंदर चोर घुसे और घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इन लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह में जब लोगों की नींद खुली तो सारा सामान बिखरा हुआ देखा। ‌इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने छानबीन शुरू की। ‌गोला रोड के प्लाईवुड दुकानदार के कर्मी गोपाल ने कहा कि गुरुवार को रोज की तरह मैं दिन के करीब 10:00 बजे दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो देखा दुकान का शटर उठा हुआ है। जब दुकान के अंदर घुसे तो सारा सामान बिखरा हुआ था। दुकान का गल्ला टूटा हुआ था।

गल्ला के अंदर रखा चेक बुक, पासबुक और 15 हजार नगद रुपए भी गायब थे। यह देखकर पहले उन्होंने अपने मालिक को सूचना दी, फिर पुलिस को जानकारी दी।

सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है

पटोरी थाना अध्यक्ष ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था। दुकान और घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल जा रहा है। घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!