Patna

“नाबालिग ने खुद के अपहरण की रची थी साजिश:पुलिस ने पकड़ा,तो कहा-बिजनेस के लिए 4 लाख रुपए चाहिए थे

भागलपुर.झंडापुर इलाके के नाबालिग का अपहरण नहीं हुआ था। उसने खुद अपने पिता से पैसे ऐंठने के लिए दोस्तों के साथ मिलकर अपनी अपहरण की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने गुरुवार को नाबालिग को नवगछिया रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया, तो उसकी पोल खुल गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस ने 8 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर दिया।

झंडापुर थाना पुलिस को किशोर के पिता ने बीते बुधवार को सूचना दी थी कि उसके 17 साल के बेटे का अपहरण कॉलेज से लौटने के क्रम में अपराधियों ने कर लिया है और 4 लाख रुपए की फिरौती मांग रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए SDPO ओम प्रकाश के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में बिहपुर सर्किल इंस्पेक्टर, झंडापुर थाना अध्यक्ष, तकनीकी टीम के पदाधिकारी और जवानों को शामिल किया गया।

तीनों नाबालिग इंटर के हैं छात्र

पकड़े गए तीनों नाबालिग इंटर के छात्र हैं। एसपी प्रेरणा कुमार ने बताया कि पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वो कारोबार करना चाहता था। इसके लिए 4 लाख रुपए की जरूरत थी। इस कारण उसने अपने साथियों के साथ मिलकर खुद के अपहरण की कहानी रची थी। इसके बाद साथियों से अपने मोबाइल से पिता को फोन करवाया और 4 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई।एसपी ने बताया कि गठित विशेष टीम ने नाबालिग और उसके दो दोस्तों को कटिहार से नवगछिया आने के दौरान बरामद कर लिया।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!