BegusaraiSamastipur

“राजधानी एक्सप्रेस के शौचालय में मिला बीएसएफ जवान का शव,जम्मू से ड्यूटी से घर लौट रहा था जवान,बरौनी आरपीएफ ने..

बरौनी आरपीएफ एवं जीआरपी ने राजधानी एक्सप्रेस के शौचालय में बीएसएफ के एक जवान का शव बरामद किया है। मृतक जवान की पहचान अलीपुरद्वार निवासी अविनाश खारिया के रूप में की गई है। जो फिलहाल जम्मू में बीएसएफ के जवान के पद पर ड्यूटी पर तैनात था। राजधानी एक्सप्रेस के शौचालय में बीएसएफ के जवान के फांसी लगाकर लटके शव की जानकारी मिलते ही न सिर्फ ट्रेन में यात्रा कर रहे रेल यात्रियों में बल्कि रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ट्रेन के बरौनी पहुंचने पर बरौनी जीआरपी एवं आरपीएफ के अधिकारियों ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दूसरी और मृतक जवान के पास से बरामद मोबाइल एवं अन्य कागजात के की मदद से मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। जीआरपी के अधिकारियों के अनुसार मृतक के परिजन घटना की जानकारी मिलते ही बरौनी के लिए रवाना हो गए हैं।

बताया जाता है कि राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान यात्रियों ने ट्रेन एसी 3 टियर के बोगी संख्या B6 के शौचालय में सेना की वर्दी पहने एक जवान को छत से लटका हुआ देखा। जवान के गर्दन में लाल रंग के गमछी बंधा था। यात्रियों ने तत्काल इसकी सूचना बोगी के इंचार्ज को दिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!