DalsinghsaraiPatnaSamastipur

बिहार ललित कला अकादमी दलसिंहसराय के चित्रकार मो.सुलेमान की एकल कला प्रदर्शनी आयोजित करेगी

दलसिंहसराय,बिहार ललित कला अकादमी प्रशासी विभाग कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार द्वारा दलसिंहसराय के प्रसिद्ध समकालीन चित्रकार मोहम्मद सुलेमान की एकल कला प्रदर्शनी आगामी एक फरवरी से चार फरवरी तक चार दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी आयोजित करेगी. यह कला प्रदर्शनी कला मंगल प्रदर्शनी कार्यक्रम 2024-25 के अंतर्गत समकालीन कला की एकल प्रदर्शनी के लिए राज्य स्तर पर चयनित होने पर युक्त कला प्रदर्शनी का आयोजन कर रही है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कला प्रदर्शनी की सूचना ईमेल के माध्यम से बिहार ललित कला अकादमी के सचिव अमृता प्रीतम ने दिया है.सुलेमान के चित्रों की प्रदर्शनी अकादमी के कला दीर्घा में लगाई जाएगी.यह एकल कला प्रदर्शनी मो सुलेमान की तेरहवीं प्रदर्शनी होगी.सुलेमान ने बताया कि एकल प्रदर्शनी किए जाने पर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं जो मेरे लिए एक महान उपलब्धि है ,जो आने वाले युवा कलाकार अभिप्रेरित होकर कला सृजन कार्य से देश का नाम रौशन करेंगे.

 

इस उपलब्धि के लिए डॉ संजीव प्रकाश, डॉ साजिद सिद्दीकी, डॉ राम प्यारे दुबे,उपेंद्र नाथ यादव,रंजीत कुमार चौधरी ,उत्सव जायसवाल,जिगर कुमार,रत्नेश कुमार,पंकज कुमार,वार्ड पार्षद इसरत जहां,बलराम पंडित, शगुफ्ता बानो आदि ने बधाई दिया है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!