Samastipur

“सरायरंजन:मुसापुर में शहीद जवान का शव पहुंचते ही मचा कोहराम,तिरंगे में लिपटा पार्थिव शव

सरायरंजन.प्रखंड के मुसापुर में सोमवार की सुबह सेना के जवान पन्नूलाल शर्मा (53 वर्ष) का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शव उसके पैतृक गांव मुसापुर में पहुंचते ही कोहराम मच गया। तिरंगे में लिपटा सैनिक के शव को देख महिलाएं दहाड़ मार कर रोने लगीं । बता दें कि घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर निवासी राम सागर शर्मा के पुत्र पन्नुलाल शर्मा जम्मू में हिम स्खलन के दौरान वाहन में दब जाने से उनकी मौत हो गई थी। वे सीमा सड़क संगठन के जीआरईएफ में कनीय अभियंता के पद पर कार्यरत थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सोमवार की सुबह जम्मू से सड़क मार्ग से उसके पैतृक गांव में दिवंगत सैनिक का शव पहुंचते ही कोहरा मच गया। मृतक के पिता राम सागर शर्मा, मृतक की पत्नी विभा देवी,पुत्र नीरज कुमार शर्मा, पुत्री पुष्पा कुमारी, अंजली कुमारी एवं मधु कुमारी सहित उसके परिजन के चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया। सेना के जवानों में दीपक पंजियार एवं संजय महतो के अलावा सराय रंजन

अंचल राजस्व अधिकारी प्रीति कुमारी मिश्रा एवं घटहो थानाध्यक्ष मंजुला मिश्रा ने दिवंगत सैनिक को अंतिम सलामी दी। बेगूसराय जिले के अयोध्या घाट पर उनकी अंत्येष्टि क्रिया संपन्न हुई। मृतक के बड़े पुत्र नीरज कुमार शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी। दिवंगत सैनिक को श्रद्धांजलि देने वालों में श्रवण कुमार पंडित, अनामी शरण सिंह, संत कुमार सिंह, रामचंद्र पासवान, अशोक कुमार सिंह,सीताराम महतो, वासुदेव पंडित, संजय कुमार गुप्ता,संजीव कुमार इंकलाबी, नंदकिशोर महतो,नवल किशोर झा, राम प्रसाद पंडित, संजीव कुमार, प्रमोद कुमार गिरि आदि थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!