Samastipur

“समस्तीपुर:ग्रामीणों ने स्कूल में किया हंगामा:छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में शिक्षक की पिटाई

“समस्तीपुर:मोहिउद्दीननगर.थाना क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुबहा में एक शिक्षक ने एक छात्रा के साथ छेड़खानी की। इसकी भनक लगते ही ग्रामीण स्कूल पर जमा हो गए। साथ ही शिक्षक को पकड़कर पिटाई कर दी। इस दौरान ग्रामीणों ने स्कूल पर जमकर हंगामा किया। हंगामा को देखते हुए सभी शिक्षक इधर उधर दुबक गए। आरोपित शिक्षक को पिटाई के बाद थाना को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार विद्यालय में पढ़ने वाली एक नवम वर्ग की छात्रा के साथ विद्यालय के शिक्षक सौरभ कुमार द्वारा छेड़खानी किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसकी जानकारी छात्रा ने अपने अभिभावक को दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एवं छात्रा के अभिभावक स्कूल पहुंच गए। लोगों को जुटते देख आरोपित शिक्षक स्कूल से भागकर बगल के खेत में छिप गया। वहां से खोजकर लोगों ने उसकी पिटाई की एवं पुलिस के हवाले कर दिया। बढ़ते हंगामा के बाद बीडीओ नवकंज कुमार, अवर थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी, बीपीएम रविशंकर प्रसाद तथा बीआरपी शंभु सहनी पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला को शांत किया। शाम तक शिक्षक पुलिस हिरासत में ही था।

अवर थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने बताया कि अब तक अभिभावक की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन आते ही जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एचएम सुबोध राम ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी को लिखेंगे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!