Samastipur

“समस्तीपुर:प्रेम-प्रसंग में छह माह पहले हुई थी शादी,संदिग्ध अवस्था में मौत

“समस्तीपुर:शाहपुर पटोरी.पटोरी थाना क्षेत्र के खैराज सुपौल गांव में एक नव विवाहिता शव संदिग्ध अवस्था में स्थानीय पुलिस ने बरामद किया है। शव की पहचान खैराज सुपौल गांव के विवेक कुमार की 18 वर्षीया पत्नी नंदिनी देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि नंदिनी का प्रेम विवाह 6 महीने पूर्व पड़ोस में ही रहने वाले विवेक के साथ हुआ था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पुलिस के अनुसार मृतका के शरीर पर कोई भी जख्म के निशान नहीं है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया गया है।

मृतका के मायके वालों से शुरू में दूरी बना हुआ था लेकिन हाल ही में दोनों परिवार के लोगों का एक दूसरे के घर आना जाना हो रहा था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!