DalsinghsaraiSamastipur

समस्तीपुरःकड़ाके की ठंड को देखते हुए जिले में आठवीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद

समस्तीपुरः कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिले में आठवीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं. गुरुवार को डीएम रोशन कुशवाहा ने इस बाबत निर्देश जारी किए हैं. जिले में अधिक ठंड तथा विशेष रूप से सुबह और शाम के समय कम तापमान की स्थिति हैं, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जिले के सभी निजी, सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आँगनबाड़ी केन्दों सहित) में कक्षा 01 से 08 (प्री-प्राईमरी सहित) के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है. अन्य कक्षाओं के लिए पूर्वाहन् 10:00 बजे से पहले एवं अपराह्न 04:00 बजे के पश्चात् भी प्रतिबंध लगाया गया है।

विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निधारित करेंगे. प्री- बोर्ड/बोर्ड की परीक्षा हेतु संचालित किये जाने वाली विशेष कक्षाओं / परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा. जिले में यह आदेश 10 जनवरी से लागू रहेगा एवं 14 जनवरी तक प्रभावी रहेगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!