Samastipur

समस्तीपुर:DIU की टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग:अपराध की साजिश रच रहे थे अपराधी,एक गिरफ्तार;अन्य फरार

समस्तीपुर में डिस्ट्रिक्ट इन्वेस्टिगेशन यूनिट (डीआईयू) की टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। टीम को सूचना मिली थी कि अपराधी अपराध की साजिश रच रहे थे। टीम जब मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी।बदमाश भाग रहे थे। इसी बीच टीम ने भी सभी का पीछा करना शुरू कर दिया। इसी बीच एक अपराधी पकड़ा गया।, बाकी फरार हो गए। जिसकी पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव निवासी तरुण सहनी के बेटे अरविंद सहनी के रूप में की गई है। घटना रोसरा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

चर्चा है कि बैंक लूट की साजिश रच रहे थे

एसपी अशोक मिश्र ने कहा कि सूचना के बाद रोसड़ा डीएसपी सोनम कुमारी को भी मौके पर पुलिस टीम के साथ भेजा गया। पूरे मामले की जांच की जा रही है। चर्चा है कि बदमाश बैजनाथपुर में बैंक लूट की साजिश रच रहे थे, लेकिन इसकी भनक जिला मुख्यालय में डीआईयू टीम को लग गई।पुलिस की गोली से किसी अपराधी को गोली नहीं लगी है। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया था। इसी दौरान एक पकड़ा गया। अपराधियों ने फायरिंग की थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!