Patna

“पटना जंक्शन पर 250 KG मिलावटी पनीर बरामद:एक युवक गिरफ्तार, साउथ बिहार एक्सप्रेस से..

पटना जंक्शन पर रेल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 250 किलोग्राम नकली और मिलावटी पनीर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त पनीर की अनुमानित कीमत 75 हजार रुपए है। इसकी सप्लाई ओडिशा के राउरकेला में होनी थी। साउथ बिहार एक्सप्रेस से भेजे जाने की तैयारी थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रेल कर्मियों की भूमिका संदिग्ध

रेल एसपी रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट के तहत गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। आरोपी धनंजय कुमार बिहार के वैशाली जिला का रहने वाला है। राउरकेला में दुकान चलाता है। ​​​​​​जंक्शन से ट्रेन के जरिए मिलावटी पनीर की सप्लाई की जा रही थी।

अगर लंबे समय से पटना से पनीर भेजा जा रहा था, तो निश्चित तौर पर रेल कर्मियों की भी इसमें भूमिका होगी। धनंजय के पास लाइसेंस भी नहीं है। फूड सेफ्टी मानकों का ध्यान नहीं रखा जाता था। आखिर पार्सल में लगे एक्सरे मशीन से कैसे स्कैन नहीं हो पाया। इस बिंदु पर भी जांच होगी।

जंक्शन से कराया था बुकिंग

वहीं, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पटना जंक्शन से पनीर सप्लाई के लिए बुकिंग कराया था। साउथ बिहार एक्सप्रेस से राउरकेला भेजने की तैयारी थी, उससे पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!