BegusaraiSamastipur

“कांवर झील को संजीवनी बूटी देने की तैयारी:झील में होगी पानी भरने की व्यवस्था, 8.4 किमी का बनेगी टनल

बेगूसराय।मंझौल.सुखी रामसर साइट कांवर झील को संजीवनी बूटी देने की तैयारी बिहार सरकार के तरफ से की जा रही है। साथ ही यहां पर्यटन का भी विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कावर झील का एरियल सर्वे किया। वन विभाग की ओर से 65 करोड़ का डीपीआर बनाया गया है। जिसके तहत पानी बूढ़ी गंडक नदी से कांवर झील में पहुंचाई जाएगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मुख्यमंत्री ने अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल में मुख्यमंत्री ने कावर झील आश्रयणी के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण संबंधी प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को उसके प्रारूप की विस्तृत जानकारी दी।

जल संसाधन विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। मेहदा शाहपुर पंचायत स्थित बूढी गंडक नदी से कांवर झील में पानी ले जाने का रोड मैप तैयार कर लिया गया है। कावर झील के लगे डेमो पर मौजूद जल संसाधन विभाग समस्तीपुर के अभियंता अख्तर जमील ने बताया कावर झील को पानी से भर दिया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!