Patna

“बिहार:कॉल रिसीव नहीं करने पर दोस्तों ने मारी गोली, दो किशोर पकड़े गए, हथियार बरामद

पटना.दोस्तों ने ही राजा कुमार को पैर में गोली मार कर जख्मी कर दिया। घटना शुक्रवार को दिन में करीब साढ़े ग्यारह बजे खाजेकलां थाना क्षेत्र के फौजदारी कुआं मोहल्ला में हुई। पुलिस ने आरोपी दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद कर लिया है। फौजदारी कुआं मोहल्ला जख्मी राजा ने बताया कि दोस्तों मोबाइल पर कॉल किया था। कॉल रिसीव नहीं किए जाने की वजह से दोस्त नाराज थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कर रहे थे इंतजार

दो दोस्त घर से कुछ दूरी पर उसके आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही घर से बाहर निकला देखते ही दोस्तों ने गोली चला दी। गोली उसके पैर में लगी। डीएसपी डॉ गौरव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर गठित टीम ने मात्र दो घंटे के अंदर घटना में शामिल दो किशोरों को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना ने बताया कि पकड़े गये किशोर की निशानदेही पर देसी कट्‌टा भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस को छानबीन में पता चला कि एक किशोर के खिलाफ पूर्व में खाजेकलां थाना में दो कांड अंकित हैं। इधर, जख्मी का उपचार चल रहा है। वह खतरे से बाहर है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!