Patna

“पटना में जमीन से निकले शिवलिंग के दर्शन को उमड़ रही भीड़

पटना.नारायण बाबू की गली में जमीन के अंदर से निकले मंदिर और शिवलिंग लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। प्रतिदिन 200 से अधिक की संख्या में लोग पूजा-अर्चना और स्थल को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह लेकर देर शाम तक पूजा-अर्चना एवं भगवान का अभिषेक हो रहा है। सुबह से लोग मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इलाके के वयोवृद्ध बताते हैं कि मंदिर और शिवलिंग पांच सौ साल से भी अधिक प्राचीन है। पुरातत्व विभाग की ओर से जांच कराने को लेकर भी भक्तों में उत्सुकता बनी हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

क्योंकि शिवलिंग की चारों ओर प्राचीन काल की नक्काशी वाला चारों ओर चार पाए बने हैं। ऊपर गुंबद बना हुआ है। पुराना ढांचा से जब मिट्टी हटाई गई तो यह बिल्कुल साफ और चमकदार दिखता है। ज्ञात हो किरात मठ के एक हिस्से की जमीन अचानक धंस गई थी।

सुबह स्थानीय लोगों को उसके पीछे मंदिरनुमा ढांचा दिखा था। मिट्टी को थोड़ा और हटाया तो अंदर प्राचीन रूप से बना हुआ मंदिर तहखाना बना था। मंदिर के प्रकट होने की सूचना पर दूर-दूर से लोग वहां पहुंच रहे हैं। वृद्ध सोनपति देवी, देवर| प्रसाद ने कहा कि इस शिवलिंग के बारे में सुनते चले आ रहे थे, अब लोगों को दर्शन भी हो रहे हैं। युवाओं एवं भक्तों का दल लगातार सफाई अभियान में सक्रिय है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!