Samastipur

मिलन समारोह सह दही-चुड़ा प्रीतिभोज का आयोजन,3 मिनट में 2.79 किलो दही खाकर पहले स्थान पर रहे रोहित

समस्तीपुर : मिथिला दुग्ध संघ के परिसर में बुधवार को मिलन समारोह सह दही-चुड़ा प्रीतिभोज का आयोजन किया गया. उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि नगर निगम आयुक्त केडी प्रज्ज्वल ने किया. संबोधित करते हुए डेयरी के प्रबंध निदेशक रविन्द्र कुमार झा ने कहा कि वर्ष 2025 में मकर संक्रांति के अवसर पर कुल 6 लाख 70 हजार किलो दही बिक्री कर बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया. जो संघ विपणन, संग्रहण में नया कीर्तिमान है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उन्होंने समस्तीपुर डेयरी के कार्यों को सराहना करते हुए कहा कि संघ प्रगति के पथ पर अग्रसर है. अध्यक्ष उमेश राय ने संघ को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए प्रबंध निदेशक को बधाई दी. दही-चुड़ा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे रोहित कुमार ने 3 मिनट में 2.79 किलो ग्राम दही खाया.

दूसरे स्थान पर नंदू राय तथा तीसरे स्थान पर नवल किशोर रहे. कार्यक्रम में मौके पर निदेशक मंडल के सभी सदस्य, सहायक महाप्रबंधक रविन्द्र कुमार, डाॅ. सुभाष चन्द्र प्रसाद सिंह, डॉ. राजेश कुमार सिन्हा, भगवत दयाल यादव, विभव प्रकाश सिंह सहित डेयरी पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि, वितरक उपस्थित थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!