Samastipur

“समस्तीपुर में नाला निर्माण के दौरान धसना गिरा,ड्रेनेज बना रहे मजदूर की मौत:मलबे में दबे 2 लोग घायल

समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शम्भूपट्टी गांव के पास रविवार की दोपहर नगर निगम द्वारा बनाए जा रहे ड्रेनेज निर्माण के दौरान धसना गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि कुछ मजदूरों को भी चोटें आई हैं। ‌

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा कि वह बंगाल का रहने वाला था। इस बीच घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। नगर निगम द्वारा करीब 48 करोड़ की लागत से शहर में जल जमाव को दूर करने के लिए ड्रेनेज का निर्माण कराया जा रहा है।

ताजपुर रोड में शंभू पट्टी के पास भी पिछले दिनों से निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण के दौरान ही दोपहर अचानक मिट्टी का धसान गिर पड़ा, जिसके नीचे एक मजदूर दब गया। स्थानीय लोगों के प्रयास के बाद मजदूर को बाहर निकाला गया।

स्थानीय लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में लाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में लोग मजदूर का शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। लोगों ने बताया कि संवेदक वहां बिना सेफ्टी के ही नाला निर्माण का कार्य करा रहा था। पिछले दिनों घटिया ड्रेनेज निर्माण को लेकर भी लोगों ने सवाल उठाया, जिसके बाद मौके पर नगर निगम की अध्यक्ष भी पहुंची थी।

एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि नाला निर्माण के दौरान धसना गिरने से एक मजदूर दब गया था। लोगों के सहयोग से जमीन की मिट्टी हटाकर बाहर निकाला गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!