DalsinghsaraiSamastipur

आर. बी.कालेज दलसिंहसराय में शिक्षक संघ की नयी कार्यकारिणी गठित

दलसिंहसराय,स्थानीय रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय में महाविद्यालय शिक्षक संघ की नयी कार्यकारिणी का गठन प्रभारी प्रधानाचार्य सह निर्वाचन पदाधिकारी प्रोफेसर संजय झा की अध्यक्षता में हुआ.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

नयी कार्यकारिणी के गठन हेतु उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. एस. एम. रहमानी ने विविध पदों हेतु प्रस्ताव पेश किया. इस प्रस्ताव पर आंशिक संशोधन के साथ सर्व सहमति बनी.नयी कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर पुनः मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. विमल कुमार का चयन हुआ.उपाध्यक्ष पद पर डॉ. सोहित राम एवं डॉ. धीरज कुमार पाण्डेय निर्वाचित हुए.

सचिव पद पर पुनः संजय कुमार सुमन का चयन हुआ. संयुक्त सचिव पद पर डॉ. अनूप कुमार चयनित हुए.कोषाध्यक्ष पद पर पुनः डॉ. सुनील कुमार सिंह निर्वाचित हुए.कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. अपूर्व सारस्वत, डॉ. राजकिशोर,डॉ. मुकेश कुमार झा, डॉ. कुतुबुद्दीन अंसारी एवं डॉ. निभा कुमारी सिंह निर्वाचित हुए.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!