Patna

“प्रेम संबंध टूटने से नाराज चाची ने फसुल से रेता था गला, पुलिस ने खून का धब्बा लगा पुनीता देवी की साड़ी और फसुल जब्त किया

मुजफ्फरपुर.देवर के साथ प्रेम संबंध टूटने से नाराज रागिनी देवी ने 10 वर्षीय भतीजे विक्रम कुमार ​को फसुल से गला रेत मार डाला था। घटना को अंजाम देने में विक्रम के परिजन से भूमि विवाद करने वाले विद्यापति कुमार व उसकी मां पुनीता देवी ने साथ दिया था। महरौली गांव में 5 जनवरी को हुए विक्रम के हत्या मामले का खुलासा करते हुए ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि पतंग खरीदने का लालच देकर चाची रागिनी देवी विक्रम को घर से ले गई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसके बाद तीनों ने मिलकर पुनीता देवी के पुश्तैनी घर पर उसकी हत्या कर दी। ग्रामीण एसपी ने बताया कि पुनीता देवी के पति प्रह्लाद साह का विक्रम के पिता सुशील साह से चार साल से भूमि विवाद चल रहा था। वहीं, उसकी चाची का अपने देवर के साथ प्रेम संबंध था। जिसका विरोध सुशील करते थे। उसने अपने भाई को दिल्ली भेजकर उसकी शादी तय होने तक वापस नहीं आने की चेतावनी दी थी। इससे विक्रम की चाची नाराज थी। उसने इसका बदला लेने का ठान लिया था। इस बीच सुशील के दुश्मन पुनीता और उसके बेटे प्रह्लाद से रागिनी मिल गई।

विक्रम को उसके घर से निकालना मुश्किल हो हो रहा था। पतंग खरीदने का लालच देकर चाची उसे साथ ले गई। शॉल में छिपाकर फसुल भी ले गई। हत्या के बाद उसने फसुल को फेंक दिया। पुलिस ने खून का धब्बा लगा पुनीता देवी की साड़ी और फसुल जब्त कर लिया । दोनों को एफएसएल जांच के लिए भेज दिया है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाई जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!