DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय के नए थानाध्यक्ष ने किया पदभार ग्रहण,अपराध नियंत्रण की कही बात

दलसिंहसराय के नए थानाध्यक्ष के रूप में मो.इरशाद आलम ने पदभार ग्रहण किया.पदभार ग्रहण के बाद थाने के सभी पुलिसकर्मियों से औपचारिक जान-पहचान किया. उसके बाद उन्होंने थाने का जायजा लिया.नए थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र की जानकारी हासिल कर महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा करते हुए थाने में पदस्थापित पदाधिकारी व पुलिस बल के साथ बैठक कर विचार विमर्श करने की बात कही.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

नव पदस्थापित थानाध्यक्ष ने कहा कि सर्व प्रथम क्षेत्र मे अपराध नियंत्रण,विधि व्यवस्था,शराब बंदी,शहर मे जाम की समस्या प्राथमिकता रहेगी.साथ ही थाना पर आने वाले सभी व्यक्तियों की समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द करने की बात

कही.विधि व्यवस्था व शराब बंदी को क्षेत्र में शक्ति से पालन करवाने पर जोर दिया.मौके पर अपर थाना अध्यक्ष पुष्पलता,दरोगा अन्नू सिंह,रंजीत सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने उनका स्वागत किया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!