Patna

“शादी समारोह में लाखों की ज्वेलरी चोरी: बैग से हीरे की अंगूठी गायब,ब्लेड से बैग को काटा गया

पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान चोरी को अंजाम दिया गया। 26 जनवरी की देर शाम करमली चक स्थित टोल प्लाजा के पास आयोजित विवाह समारोह में वधू पक्ष के बैग से कीमती ज्वेलरी और नकदी चोरी हो गई।पीड़िता किरण देवी ने बताया कि वरमाला के समय उनके बैग में हीरे की दो अंगूठियां, एक लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवरात और शादी के गिफ्ट रखे थे। फोटो सेशन के दौरान वधू पक्ष के लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे। इस दौरान चोरों ने बैग को नीचे से ब्लेड से काटकर सारा सामान चुरा लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बैग चेक करने पर खुलासा

किरण देवी ने अपना बैग चेक किया तो देखा कि ज्वेलरी और नकद गायब था। बैग की जांच करने पर पता चला कि इसे नीचे से ब्लेड से काटा गया था। पीड़िता ने तुरंत मालसलामी थाने में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस के मुताबिक यह पेशेवर गिरोह का काम लगता है, जो शादी समारोहों में सक्रिय होकर इस तरह की वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!