Patna

“दानापुर में शराबी पति को पत्नी ने भिजवाया जेल:हाजत में आरोपी ने कलाई की नस काटी; बोला- परेशान..

पटना जिले के दानापुर में शराब पति को पत्नी ने जेल भिजवा दिया। जिसके बाद पुलिस स्टेशन के हाजत में आरोपी ने जान देने की कोशिश की। दांत से कलाई की नस काट ली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद फिर थाने लेकर आ गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पत्नी साथ नहीं रहना चाहती

सोमवार देर शाम पुलिस ने मनेर के खासपुर निवासी सिपाही राय को नशे की हालत में गिरफ्तार किया था। शराब पीकर पत्नी रीना देवी से झगड़ा कर रहा था। रीना देवी ने ही पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि रविवार को शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। नशे की लत से परेशान हो चुकी हूं। मना करने के बाद आज फिर शराब पीकर घर आ गए।

वहीं, हाजत में बंद सिपाही राय का कहना है ट्रैक्टर चलाकर शाम को घर लौटा था। पत्नी मेरे साथ रहना नहीं चाहती है। इसलिए अब वो जीना नहीं चाहते हैं। माता-पिता नहीं हैं। तीन भाई हैं, जो बाहर रहते हैं।

आरोपी अब ठीक है

दानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि आरोपी ने आत्महत्या का प्रयास किया था। अब वो ठीक है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!