Begusarai

“बेगूसराय:ब्रेन हेमरेज से भारतीय सेना के हवलदार की मौत,हुआ अंतिम संस्कार

बेगूसराय।शाहपुर| स्थानीय शाहपुर प्रखंड के सरना गांव के निवासी और भारतीय सेना में हवलदार पद पर पदस्थापित हरेंद्र कुमार सिंह की मौत ब्रेन हेमरेज होने से गई। परिजनों ने बताया कि 31 दिसंबर की रात उन्हें ड्यूटी के दौरान हालत बिगड़ने के बाद कमान हॉस्पिटल पूना में भर्ती कराया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जहां आर्मी के डॉक्टरों ने इलाज किया। लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि ब्रेन हेमरेज होने से मौत हो गई।

 

 

परिवार के अनुसार वे वर्तमान में राजस्थान के जोधपुर में आर्मी के एमसीए कोर में पदस्थापित थे। बटालियन में सम्मान के साथ सलामी दी गई। अंतिम संस्कार बक्सर जिले के नैनीजोर गांव में बिहार घाट पर हुआ। जहां उन्हें सेना के जवानों ने सलामी दी गई।विधायक राहुल तिवारी, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, करनामेपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, समाजसेवी चंद्रशेखर राय, सरना पंचायत के मुखिया बीरबल सिंह व अन्य थे।

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!