Samastipur

“किशनपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक के सेवानिवृत होने पर दी गई विदाई

वारिसनगर.किशनपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक जय प्रकाश का शुक्रवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्त होने पर किशनपुर स्टेशन पर ही सम्मान समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। रेलवे कर्मियों ने शाल, छाता, छड़ी, अंग-वस्त्र प्रदान किया। मुख्य अतिथि सहायक मंडल अभियंता दरभंगा जगदीश शरण, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता रेल पथ दरभंगा पंकज भारती भी शामिल हुए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वहीं समारोह के मुख्य संयोजक अमित कुमार यातायात निरीक्षक दरभंगा के उपस्थिति मे समस्तीपुर मंडल के यातायात निरीक्षकगण, स्टेशन अधीक्षक गण, स्टेशन मास्टर एंव अन्य विभाग के कर्मचारी ने सम्मान समारोह में भाग लिया। वही मुख्य अतिथि जगदीश शरण ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त एक पुर्नजन्म है। लंबी सेवा के बाद मनुष्य घर पहुंच एक नई जिम्मेदारी का निर्वहन करना शुरू करता है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!