Patna

“पटना में SI की तैयारी कर रहे युवक की मौत:सुबह की रनिंग के दौरान गिरा, ठंड से मौत की आशंका

पटना में बिहार पुलिस SI की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी की स्टेडियम में रनिंग के दौरान मौत हो गई। घटना पटना के चौक थाना क्षेत्र स्थित मंगल तालाब के पास मनोज कमालिया स्टेडियम की है, जहां BPSC और दारोगा की तैयारी कर रहे युवक संजय कुमार रावत (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मधुबनी के बरहबोरिया, थाना पंडोल के रहने वाले संजय कुमार पटना साहिब स्टेशन के पास किराए के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। शुक्रवार सुबह ट्रैक सूट पहनकर स्टेडियम में दौड़ने गए थे। दौड़ते समय अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ठंड से मौत की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही चौक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। SI गौरव कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में ठंड से मौत की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक के दोस्त प्रभात कुमार ने बताया कि संजय नियमित रूप से सुबह दौड़ने जाते थे और अपनी पढ़ाई को लेकर बेहद गंभीर थे। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!