DalsinghsaraiSamastipur

गौरव इलेवन चकहबीब ने 131 रनों से लालू इलेवन पगड़ा को हरा कर सेमीफाइनल में बनाया स्थान

दलसिंहसराय,स्थानीय बाजार समिति के प्रांगण में बाजार समिति क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित राम लखन महतो मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 4 का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच लालू इलेवन रामपुर पगड़ा एवं गौरव इलेवन चकहबीब के बीच खेला गया.जिसमें टॉस चकहबीब की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 196 रनों का लक्ष्य दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बल्लेबाजों में दीपक पटेल व राम लखन ने 32-32 रन,तरुण ने 26 और रवि ने 24 रन बनाए.वहीं इनके विरूद्ध गेंदबाजी में मोती ने 4, माजीद ने 2 एवं राजू ने 1 विकेट की कामयाबी मिली. जवाब में उतरी लालू इलेवन की पूरी टीम 12.1 ओवर में 64 रनों में ढेर हो गई और इस मैच में 131 रनों से पराजित होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

टीम के बल्लेबाजों में अनिल ने 26 और मोती ने 20 रनों का योगदान किया,जबकि टीम के अन्य खिलाड़ी आयाराम गयाराम की भाँति पिच पर टिक नहीं पाए. वहीं इनके विपरीत दीपक पटेल ने जबरदस्त गेंदबाजी की बदौलत 5 विकेट लेकर टीम को प्रेशर में ला दिया.वहीं तरुण व गुड्डू ने 2-2 और दीपक दिवाकर को 1 विकेट की कामयाबी मिली.इस मैच के बेस्ट प्लेयर दीपक पटेल घोषित किये गए,जिसने 17 रन देकर 5 विकेट लिए और साथ ही 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से 22 गेंदों पर 32 रन बनाये.

इन्हें अतिथियों द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया.इससे पूर्व मैच का शुभारंभ एमएलसी रामेश्वर महतो, रालोमो नेता प्रशांत पंकज, बसंत चौधरी पटेल, स्मृति कुमुद आदि अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त कर किया.साथ ही पूर्व मंत्री स्व. राम लखन महतो की पुण्यतिथि को लेकर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. मैच के दौरान अंपायर के रूप में मो. चाँद और शशि सिंह थे. स्कोरिंग का कार्य रूपक ऋषभ और कुणाल ने किया.जबकि अविनाश सोनी ने कॉमेंट्री ने मैच में रोमांच बनाये रखा.इस दौरान प्रदीप कुमार, नवनीत कुमार, विनय कुमार, नीतीश कुमार, सुभाष कुमार, रॉकी, बंटी सहित काफी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!