DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:राम जानकी ठाकुरबाड़ीसे 70 वर्ष पुरानी अष्टधातु की मूर्ति चोरी,लाखों रुपये कीमत 

दलसिंहसराय थाना के बसढ़िया पंचायत के वार्ड संख्या 12 के वाजिदपुर गद्दों गांव स्थित दो सौ वर्ष पुरानी राम जानकी ठाकुरबाड़ी से राम,सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु से बनी मूर्ति को अज्ञात चोरो के द्वारा मंदिर की गेट का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की गई मूर्ति लगभग 70 वर्ष पुरानी बताई जा रही है जिसकी मूल्य लगभग 40 लाख रुपया से अधिक बताई जा रही है । घटना की जानकारी उस समय हुई जब ठाकुरवाड़ी के पुजारी जितेन्द्र झा रोज की तरह दिन मे ठाकुरवाड़ी साफ सफाई के साथ पूजा पाठ के लिए पहुंचे तो देखा कि भगवान की मूर्ति ही नहीं है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उसके बाद इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी और पुलिस को इसकी सूचना दे दी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है । पुजारी जितेंद्र झा ने कहा कि भगवान के पीठ का द्वारा खुला देखा तुझे आश्चर्य हुआ । क्योंकि संध्या आरती वीर भोग लगाने के बाद पीठ का गेट पर तीन तला लगाकर मैं खुद घर चला गया था । लेकिन आने आर द्वार खुला । तभी मुझे अंदेशा हुआ तो देखा तो भगवान नहीं थे । जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण परमानंद चौधरी, उप मुखिया गौतम झा, विनोद झा , मुखिया हेमंत सहनी सहित अन्य सूचना देते हुए पुलिस प्रसाशन को सूचित किया ।

 

 

इधर घटना के बाद दारोगा रंजीत कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए । एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने कि पुलिस को सुबह बाजितपुरगद्दों स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी से सूचना मिली थी की राम सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर ली गई है ।लगभग यह मूर्तियां 70 साल पुरानी बताई जा रही है घटनास्थल पुलिस टीम गई है जांच के बाद जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

पूर्व में भी दो बार ठाकुरवाड़ी से भगवान और आभूषण की हो चुकी है चोरी

 

ग्रामीण परमानंद चौधरी बताते है आज से 70 वर्ष पूर्व इसी तरह भगवान की अष्टधातु से बनी मूर्ति की चोरी हो गई थी। जिसके बाद उसी अयोध्या से पुनः भगवान श्री राम, सीता माता और लक्ष्मण जी की अष्टधातु से बनी मूर्ति मंगवाकर प्राण प्रतिष्ठा कराई गई थी । उस घटना बाद फिर वर्ष 2003 में अज्ञात चोरों ने ठाकुरवाड़ी से भगवान के आभूषण मुकुट, घंटी और लोटा की चोरी कर फरार हो गए थे । जिसके बाद भगवान को पुनः चांदी से बनी नए आभूषण चढ़ाया गया था । इस बार चोरों ने चांदी से बनी मुकुट को उतार कर छोड़ दिया है । लेकिन भगवान श्री राम ,माता सीता और लक्ष्मण भगवान की मूर्ति की चोरी कर चोर फरार हो गया है । स्थानीय लोगो के अनुसार मूर्ति नहीं होने से ठाकुरवाड़ी नित्य दिन होने वाली पूजा भी बंद हो गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!