Patna

“पटना जू में वन्यजीवों को ठंड से बचाव के लिए चिंपाजी को दिया जा रहा च्वनप्राश, तो हाथी को…

पटना: पटना जू में वन्यजीवों को ठंड से बचाव के लिए किये गये प्रबंध का जायजा लेने पर्यावरण वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रेम कुमार गुरुवार को पहुंचे. उन्होंने हुल्क गिब्बन, केसरी बाघ केज के लिए किये गये प्रबंध के साथ ही अन्य वनजीवों के इंक्लोजरों का भी निरीक्षण किया और पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. इस मौके पर उनके साथ जू के निदेशक हेमंत पाटिल, विशेष सचिव कनवल तनुज व अन्य लोग भी उपस्थित थे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मंत्री प्रेम कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि ठंड से बचने के लिए जानवरों को मल्टीविटामिन दिया जा रहा है. इसके अलावा चिपांजी को च्वनप्राश, शहद, खीर, आंवले का मुरब्बा व मौसमी फल दिये जा रहे हैं. इसके अलावा हाथी के पूरे शरीर की नियमित अंतराल पर सरसों तेल से मालिश की जा रही है और आहार में पर्याप्त गन्ना, सोयाबिन, मौसमी फल व धान उबाल कर दिया जा रहा है.

हर वर्ष की तरह मांसाहारी वन्यजीवों के आहार में बढ़ोतरी की गयी है. भालू को मौसमी फल, शहद, अंडा, गुड़ की खीर, गन्ना व अन्य चीजें दी जा रही हैं. जेबरा व जिराफ इंक्लोजर के नाइट हाउस व प्रदर्श क्षेत्र में पुआल बिछाया गया है. वन्यजीवों पर 24 घंटे लगातार निगरानी में रखा गया है प्रभावी निगरानी के लिए सभी कर्मियों को विंटर जैकेट दिया गया है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!