Patna

“भागलपुर में लॉज में लटकी मिली 12वीं की छात्रा की लाश,बेटी ने पिता से कहा-खाने जा रही, दे दी जान

भागलपुर के एक निजी स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। सुसाइड से पहले उसने गुरुवार की रात अपने पिता से बातचीत की थी। बातचीत में कहा था कि खाना खाने जा रही हूं। तबीयत भी ठीक नहीं है।इसके दो घंटे बाद उसका फंदे से लटका हुआ शव मिला। मकान मालिक ने घटना की जानकारी युवती के परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची। घटना जोकसर थाना क्षेत्र के खंजरपुर स्थित एक लॉज की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पोस्टमार्टम हाउस में मृतक युवती के परिजन और अन्य।
मृतक की पहचान मधेपुरा के गम्हरिया निवासी पल्लवी कुमारी (18) के रूप में की गई है। पिता शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। घटना की जानकारी के बाद उसके परिजन भागलपुर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पल्लवी एक भाई और एक बहन थी। वह एक निजी स्कूल में 12वीं क्लास की छात्रा थी। पिछले एक साल से भागलपुर के खंजरपुर स्थित निजी लॉज में रहकर पढ़ाई करती थी।

पिता ने कहा 2 जनवरी को बेटी घर आई थी।
मृतक युवती के पिता ने बताया कि गुरुवार की देर रात पल्लवी से बातचीत हुई थी। बेटी ने बताया था कि उसकी तबीयत थोड़ी खराब है। उन्होंने कहा कि खाना खाने जा रही हूं, जिसके बाद दो-चार मिनट और बात हुई। दो घंटे के बाद फिर मकान मालिक ने जानकारी दी कि बेटी ने सुसाइड कर लिया है। इसके बाद हम लोग भागलपुर पहुंचे।

पिता ने बताया कि जिस कमरे में पल्लवी रहती थी, उस कमरे में और लड़कियां रहती थी लेकिन, उन्होंने कुछ नहीं बताया है। आत्महत्या का कारण क्या है, यह मुझे भी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हर रोज सुबह और शाम हम लोगों से बात भी करती थी, मेरी बेटी बहुत खुशमिजाज थी, लेकिन उसने कभी किसी तरह की परेशानी नहीं बताई थी।

पिता ने बताया कि दो जनवरी को ही बेटी मधेपुरा स्थित अपने घर आई थी। उस वक्त भी उसने किसी तरह की परेशानी का जिक्र नहीं किया था। बेटी ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!