Patna

“सड़क हादसे में बर्थडे बॉय और दोस्त की मौत:एक घायल, पार्टी के बाद एक ही बाइक से लौट रहे थे तीनों

“पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और एक नाबालिग की मौत हो गई। वहीं एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पटना रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई में जुटी गई है। तीनों जन्मदिन मनाकर एक ही बाइक से घर वापस लौट रहे थे। घटना मंगलवार देर रात की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

दरअसल, मंगलवार की देर रात लाल बाबू दास का बेटा सूर्या कुमार (17), रवि कुमार का बेटा विवेक कुमार (18) और गौतम कुमार (16) एक बाइक पर सवार होकर बख्तियारपुर से नदी थाना क्षेत्र के जेठुली गांव अपने घर लौट रहे थे। मंगलवार को सूर्या का जन्मदिन था। तीनों NH-30 पर सुपंचक गांव के पास पहुंचं तो उनकी बाइक तेज रफ्तार वाहन से टकरा गई। तीनों सड़क पर गिर गए। मौके पर ही सूर्या और विवेक की मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना फतुहा थाने को दी गई। मौके पर पहुंची फतुहा थाने के पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया। वहीं आनन-फानन में घायल गौतम को इलाज के लिए PMCH भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

कार्रवाई में जुटी पुलिस

वही इस मामले में फतुहा थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल को इलाज के लिए पटना भेजा गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!