DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:बाईक सवार बदमाशों ने एक घर पर किया फायरिंग,दहशत,जांच में जुटी पुलिस

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के नगरगामा पंचायत के विश्वासपुर गांव में बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार की शाम एक घर पर फायरिंग शुरु कर दिया.हालांकि दीवार व बने दुकान के शटर पर गोली लगने से जान माल की क्षति नहीं हुई.गोली चलने की आवाज पर जब तक घरवाले या आस-पास के लोग कुछ समझ पाते तब तक बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

ग्रामीणों के अनुसार बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की है. वही घटनास्थल पर दो खोखा भी बरामद हुई.बदमाश कौन थे तथा उनका मकसद क्या था फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है.बदमाशों ने गांव के वार्ड 2 निवासी जामुन दास के घर पर फायरिंग की है.जिसकी सुचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 

कुछ ग्रामीणों का कहना था की कुछ दिन पहले हुए एक प्रेम प्रसंग को लेकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है.वही थानाध्यक्ष इरशाद आलम ने इस मामले में बताया कि पुराना एक मामले में रंजिश को लेकर बदमाशों द्वारा फायरिंग करने की बात सामने आयी है.छानबीन करते हुए आरोपितों को पकड़ने के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!