PatnaSamastipurWeather Update

“बिहार में मकर संक्रांति पर ठंड से मिलेगी राहत:11 जिलों में कोहरे का अलर्ट,16 जनवरी से फिर बढ़ेगी कनकनी

पटना.बिहार में मकर संक्रांति पर लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। 14 और 15 जनवरी को कड़ाके की ठंड या शीतलहर जैसी स्थिति की संभावना नहीं है। दिन में धूप निकलेगी। इससे अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। वहीं, न्यूनतम ताममान सामान्य रहेगा।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश के 38 जिलों में से 11 जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। 27 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मौसम विभाग के मुताबिक, एक चक्रवती सर्कुलेशन उत्तरी बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्र में बन रहा है, जो औसत समुद्र तल से डेढ़ किलोमीटर ऊपर तक फैला है। इस वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज रात से नया पश्चिमी विक्षोभ भारत के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। इस कारण 16 जनवरी से एक बार फिर ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है।

अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। 14 से 18 जनवरी तक सभी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्णिया सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सबसे ठंडा जिला पश्चिम चंपारण रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संक्रांति के दिन पटना में खिली रहेगी धूप

पटना में आज सुबह हल्का कुहासा छाया रहेगा। दिन में धूप खिली रहेगी। हवा नहीं चलेगी, जिससे कनकनी कम महसूस होगी। सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 15.0 और अधिकतम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्णिया 26.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग की ओर से 11 जिलों का अधिकतम तापमान जारी किया गया है।वहीं, पश्चिमी चंपारण सबसे ठंडा जिला रहा। न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 11 जिलों के आंकड़े जारी किए हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!