Patna

“बिहार :11 दिन से छात्रा लापता:घर से गायब हुई थी, केस दर्ज होने के बाद भी अब तक नहीं चला पता

मुजफ्फरपुर में 5 जनवरी रात 10 बजे से मेरी पोती घर से गायब है। यहां वहां सब जगह ढूंढा, कहीं नहीं मिली। पता नहीं चल रहा है। पोती को गायब हुए 11 दिन हो गए हैं। अभी तक नहीं मिली है। ये कहना है घर से गायब 13 वर्षीय छात्रा वर्षा कुमारी की दादी निर्मला देवी की है। यह कहने के बाद वो रोने लगीं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

छात्रा अपने दादी के साथ यजुआर थाना क्षेत्र के इंद्रा बाजार के पास वार्ड नंबर-6 में अकेले रहती थी। उसके माता-पिता मुंबई रहते हैं। निजी कंपनी में जॉब करते हैं। छात्रा 5 जनवरी को अचानक घर से गायब हो गई।इसकी सूचना थाने को दी गई। गायब होने के 11 दिन बाद अब तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगी है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मोबाइल सीडीआर की जांच की, लेकिन कोई सबूत हाथ नहीं लगा।

मुझे झपकी आ आई और पोती गायब

पीड़िता की दादी बताती हैं कि पुलिस से शिकायत की है, लेकिन कोई पता नहीं चला है। मेरी हालत खराब है। उसके लापता होने से मैं पहले मैंने खाना खाया था। फिर हाथ-मुंह धोई। बिस्तर पर आकर बैठी। मुझे जैसे ही झपकी लगी, वो गायब हो गई। वर्षा गांव के ही प्राइवेट स्कूल में क्लास 6 की छात्रा है।वर्षा के पिता आशीष कुमार चौधरी ने कहा कि हम लोग यहां नहीं थे, बेटी के गायब होने की सूचना पर घर आए हैं। पता नहीं चल रहा है। बेटी के गायब होने की प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। कोई सुराग नहीं मिल रहा है।

जल्द मामले का खुलासा होगा

थाना अध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद गांव में लगे सीसीटीवी की जांच की गई, लेकिन कुछ नहीं दिखा। उसके साथ रहने वाली सहेलियों को भी डिटेन किया गया। उनलोगों ने भी कुछ नहीं बताया। पुलिस जांच में जुटी हुई है। कई बिंदुओं को नजर में रखकर जांच कर रही है। बहुत जल्द पूरे मामला का खुलासा हो जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!