Patna

“खेलो इंडिया भारोत्तोलन प्रतियोगिता:जूनियर और सीनियर में बिहार की टीम बनी रनर-अप,शानदार प्रदर्शन

पटना. 8 से 14 जनवरी तक ब्रह्मपुर, उड़ीसा में खेलो इंडिया अस्मिता भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बिहार ने जूनियर और सीनियर कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम रनर-अप का खिताब अपने नाम किया. इस जीत में बेटियों की मेहनत और जज्बा देखने को मिला.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रिया सिंह ने 49 किग्रा के स्नैच में 49 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 61 किग्रा का वजन उठा युवा और जूनियर्स में छठा स्थान हासिल किया. खुशबू कुमारी ने 71 किग्रा में कमाल कर दिया. उन्होंने स्नैच में 75 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 94 किग्रा का वजन उठा जूनियर और सीनियर दोनों कैटेगरी में स्वर्ण पदक

जीते. शालिनी कुमारी ने स्नैच में 78 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 95 किग्रा उठा सीनियर में स्वर्ण और जूनियर में रजत पदक जीता. आदिति कुमारी ने 87 किग्रा कैटेगरी में स्नैच में 51 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 60 किग्रा उठा युवा वर्ग में छठा, जूनियर वर्ग में रजत और सीनियर में चौथा स्थान प्राप्त किया. राज्य सरकार, भारोत्तोलन संघ के सचिव उपेन्द्र कुमार व सदस्यों ने खिलाड़ियों, कोच को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!