BegusaraiSamastipur

“बरौनी एनटीपीसी की क्षमता 2032 तक 130 गीगावाट करने का लक्ष्य:NTPC बरौनी ने मनाया गणतंत्र दिवस

बेगूसराय.नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) बरौनी में गणतंत्र दिवस उत्साह साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख जॉयदीप घोष ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसके बाद सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया। इस दौरान CISF की ओर से दी गई सलामी का निरीक्षण मुख्य अतिथि ने किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

परियोजना प्रमुख जॉयदीप घोष ने देश के उन महान सपूतों को शत-शत नमन किया, जिन्होंने देश के संविधान के गठन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कहा कि भारत सरकार ने सम्पूर्ण देश की बिजली की आवश्यकता को पूरा करने के उद्देश्य से 7 नवंबर 1975 को एनटीपीसी की स्थापना की थी।यात्रा शून्य से शुरू हुई और आज हमने कोयला, गैस, जल, पवन और सौर आधारित सभी प्रकार की यूनिटों को मिलाकर 76733 मेगावाट की क्षमता अर्जित कर ली है। एनटीपीसी से 2032 तक 130 गीगा वाट की संस्थापित क्षमता प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से 60 गीगावाट नवीकरणीय स्त्रोतों जैसे सोलर, जल, वायु आदि से उत्पादित किया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए हमें हर हाल में यह लक्ष्य प्राप्त करना है। बरौनी परियोजना की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ योगदान करने के लिए प्रेरित किया। उच्चतम सुरक्षा मानकों को अपनाने की अपील की। इस दौरान परियोजना परिसर में उपस्थित बाल भवन के बच्चों की ओर ले लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

देशभक्ति नारों से कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम के अंत में कर्मचारियों को एचओपी (HOP) मेरिटोरियस पुरस्कार प्रदान किए गए, जिन्होंने अपने कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रतीकात्मक अवसर को चिह्नित करने के लिए गुब्बारे भी छोड़े गए। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों के साथ हुआ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!