Patna

“बरौनी-नई दिल्ली एस्पेशल ट्रेन,लिच्छवी एक्स.समेत दिल्ली जाने वालीं तीन जोड़ी ट्रेनें रद्द

मुजफ्फरपुर.रेलवे प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से उत्तर बिहार व दिल्ली के बीच चलने वाली छह ट्रेनें रद्द कर दी है। सीतामढ़ी से 30 जनवरी को चलने वाली 14005 सीतामढ़ी- आनंद विहार टर्मिनल लिच्छवी एक्सप्रेस रद्द रहेगी। बरौनी से 29, 30, 31 जनवरी, 01, 02, 03, 04, 05, 11, 12, 13, 14, 25, 26, 27 एवं 28 फरवरी को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। नई दिल्ली से 29, 30, 31 जनवरी, 01, 02, 03, 04, 05, 11, 12, 13, 14, 25, 26, 27 एवं 28 फरवरी,2025 को चलने वाली 02564

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। दरभंगा से 29, 30, 31 जनवरी, 01, 02, 03, 04, 05, 11, 12, 13, 14, 25, 26, 27 एवं 28 फरवरी,2025 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। नई दिल्ली से 29, 30, 31 जनवरी, 01, 02, 03, 04, 05, 11, 12, 13, 14, 25, 26, 27 एवं 28 फरवरी,2025 को चलने वाली 02570 नई

दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। दरभंगा-नई दिल्ली व बरौनी-नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेनें रद्द होने से हजारों यात्रियों को यात्रा स्थगित करनी पड़ रही है। कंफर्म टिकट रद्द कर यात्रियों को वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस व बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस आदि ट्रेनों के जनरल कोचों से यात्रा करनी पड़ सकती है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!