Patna

“घर में घुसकर बच्ची के साथ रेप की कोशिश:शोर मचाने पर जुटे ग्रामीण,पकड़कर जमकर पीटा

पटना के फुलवारी शरीफ में 40 वर्षीय शख्स ने बच्ची(11) के साथ रेप करने की कोशिश की है। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लोगों के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा

बच्ची घर में अकेली थी। पिता काम से बाहर गए थे। इस बीच आरोपी घर में घुस गया और छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।

केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पीड़िता की मां के बयान पर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!