BegusaraiSamastipur

“बाइक की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो ने रौंदा, मौत:बेगूसराय में साइकिल से जा रहा था किशोर

बेगूसराय में बखरी-खगड़िया सड़क पर बखरी थाना क्षेत्र के बगरस पंचायत भवन के पास सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतक की पहचान खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र स्थित मोहराघाट निवासी चुनचुन साहु के बेटे देवराज कुमार (14) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि देवराज अपनी बहन और बहनोई श्रवण साह के साथ बगरस चौक के पास रहता था।वो साइकिल से बगरस चौक से राटन की तरफ आ रहा था। इसी दौरान बाइक की चपेट में आकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद परिहारा की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो ने भी रौंद दिया।

अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

हादसे के बाद स्कॉर्पियो ड्राइवर ने उसका बगरस चौक स्थित दवा दुकान पर प्राथमिक उपचार कराया। इसी बीच घटना की सूचना पर बखरी थाना की पुलिस पहुंची। घायल बच्चे को इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।इधर, मौत के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त करते हुए ड्राइवर मालीपुर निवासी राजेंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!