Samastipur

“समस्तीपुर नगर के मगरदही घाट में ब्राउन शुगर के साथ बदमाश गिरफ्तार,नशे के कारोबार से जुड़े लोग सक्रिय

समस्तीपुर | नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट के पास गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से 1.76 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट निवासी कुशेश्वर राय के पुत्र संजय कुमार राय के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पुलिस ने उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मगरदही घाट इलाके में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोग सक्रिय हैं। इसके बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी की और आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!