BegusaraiSamastipur

“4 लोग ऑटो से उतरे,गंगा में फेंकी लाश:बेगूसराय में कंबल में लपेटकर लाए थे महिला की बॉडी

बेगूसराय में ऑटो सवार लोगों द्वारा एक महिला का शव दिन दहाड़े गंगा किनारे फेंक कर फरार होने का मामला सामने आया है। शव फेंकता देख स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नयागांव थाना की पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश बरामद कर ली है। मृतक महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना नयागांव थाना क्षेत्र के बलहपुर गंगा घाट किनारे की है। बताया गया कि दोपहर में ऑटो सवार पर सवार दो महिला और दो पुरुष पहुंचे थे। एक विवाहिता का शव कंबल में लपेटकर घाट किनारे फेंक दिया। स्थानीय लोग जब तक कुछ समझते और शव फेंकने वाले से पूछताछ करते, तब तक सभी लोग फरार हो गए।
घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि शव की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक महिला के गले में दाग है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी फांसी लगाकर हत्या की गई है। साक्ष्य छुपाने के लिए उसे गंगा घाट किनारे फेंक दिया गया है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक महिला की पहचान की कोशिश कर रही है। उसके बाद ही स्पष्ट होगा कि मामला क्या है। नयागांव थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि ऑटो सवार लोगों ने शव को फेंका है। पहचान कराने के लिए फोटो सभी थाना में भेजा गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!