Samastipur

मौसम का हाल :पछुआ हवा चलने से बढ़ी ठंड, पारा गिरा, कनकनी और सिहरन बढ़ने लगा

समस्तीपुर।शाहपुर |प्रखंड सहित जिले में दिनों दिन ठंड का प्रभाव बढ़ने लगा है। अब सुबह व शाम के समय ठंड के साथ ही कनकनी का अनुभव लोगों को होने लगा है। तो वहीं दोपहर में आसमान साफ रहने के कारण तेज धूप से तापमान में वृद्धि भी देखी जा रही है। सुबह में शाहपुर का न्यूनतम तापमान घट कर 10 डिग्री तक पहुंच गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वहीं दोपहर में तापमान बढ़कर 25 डिग्री तक जा पहुंचा। पिछले तीन दिनों से शाम होते ही पछुआ हवा चलने के कारण कनकनी और सिहरन बढ़ने लगा है। हालांकि दोपहर में धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिल रही है। लेकिन सुबह-शाम ठंड में वृद्धि देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार ठंड में अभी और वृद्धि होगी।

error: Content is protected !!