PatnaSamastipurVaishali

“बिहार मे सीएनजी वाहनों की तेजी से बढ़ रही संख्या:पटना में मार्च तक 12 और सीएनजी स्टेशन चालू होंगे,सभी प्रखंडों में मिलेगी सुविधा

पटना जिले में सीएनजी वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लेकिन, सीएनजी भरवाने के लिए अभी वाहन चालकों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में वर्ष 2026 तक जिले के सभी प्रखंडों में तीन-तीन सीएनजी स्टेशन चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। गेल इंडिया इसके लिए सर्वे कर रही है। अभी 15 प्रखंडों में सीएनजी स्टेशन की सुविधा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पालीगंज, मोकामा, बाढ़, धनरूआ, बिक्रम, बख्तियारपुर सहित अन्य प्रखंडों में स्टेशन खोलने की तैयारी चल रही है। जिस स्टेशन पर सीएनजी सिलेंडर से पहुंचती है, उसे सीधे पाइपलाइन से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं बिहटा में पाइपलाइन विस्तार करने की प्रक्रिया चल रही है। प्रखंडों में 3-4 किमी के अंदर एक सीएनजी स्टेशन स्थापित होगा। इसके लिए पेट्रोल पंप मालिकों से बात चल रही है।

अभी जिले में 30 स्टेशन, इनमें से चार ऑनलाइन

अभी पटना शहर के साथ-साथ प्रखंडों में 30 सीएनजी स्टेशन हैं। इनमें से चार ऑनलाइन हैं। अगले साल मार्च तक 12 और स्टेशन हाेंगे। इनमें दनियावां, दीदारगंज, दरियापुर गोला और जीरोमाइल स्टेशन तैयार हाे चुके हैं। बाकी 8 स्टेशनों पर काम तेजी से चल रहा है। यानी, मार्च 2025 तक 40 हजार ऑटो में सीएनजी भरने के लिए 42 स्टेशन हो जाएंगे। एक स्टेशन पर 1200-1500 ऑटो में सीएनजी आसानी से भरी जा सकेगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!