Patna

बिहार में एकसाथ उठी तीन दोस्तों की अर्थी तो रोया पूरा गांव, तेज रफ्तार से बाइक चलाना पड़ा महंगा

बिहार:News: पूर्णिया में रविवार को रफ्तार के कहर ने तीन जिंदगी निगल ली. हाइस्पीड में बाइक चलाने के चक्कर में टीकापट्टी में तीन युवकों की मौत हो गयी. सोमवार को जब एक साथ तीन युवकों की अर्थी उठी तो पूरा टीकापट्टी रो पड़ा. रविवार की रात हुई घटना के बारे में जिसने भी सुना वह सिहर गया. तीनों युवकों का दाह संस्कार कर दिया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

तेज रफ्तार के चक्कर में चली गयी तीनों की जान

बता दें कि टीकापट्टी-डुमरी पथ पर बीती शाम को हाइस्पीड बाइक यामाहा आरवन फाइव पर जब विशाल, जिमी और रोहित एक साथ सवार होकर निकले तब किसी ने नहीं सोचा था कि तीनों मौत के सफर पर निकले हैं. जैसे ही हादसे की खबर आयी तो तीनों परिवार में कोहराम मच गया और पूरा इलाका गमगीन हो गया.

 

बेटाें की मौत से परिवार में कोहराम

मृतक विशाल के घर में उसके पिता नीरज कुमार मंडल, मां नूतन देवी समेत पूरा परिवार बदहवास है. वह दो भाई में सबसे बड़ा था. यही हाल जिमी के घर का भी है. दो भाइ व दो बहन में वह सबसे छोटा था. पिता रामानंद यादव को लोग सांत्वना दे रहे है पर कलेजे का टुकड़ा खोनेवाले माता-पिता को दिलासा देना कोई आसान नहीं है. दिलासा देनेवाले खुद रूआंसू हो जाते हैं. इस हादसे में मनोज चौधरी ने तो अपने इकलौते बेटे रोहित को खो दिया. रोहित की दो बहनें समेत पूरा परिवार कलप रहा है.

 

रविवार को दो सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत

गौरतलब है कि रविवार को अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हुई है. दोनों घटना अलग-अलग थाना क्षेत्र की है और रविवार को देर शाम के बाद घटी है. एकतरफ जहां रूपौली के हादसे में तेज रफ्तार से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी तो दूसरी घटना में एक ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया और तीनों की मौत हो गयी.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!