Patna

“युवती ने कहा-रेस्टोरेंट संचालक ने तीन बार कराया गर्भपात : पढ़ाने के बहाने पटना लाया,गिरफ्तार

छपरा की रहने वाली 21 साल की युवती को पढ़ाने का झांसा देकर रेस्टोरेंट संचालक सिकंदर सिंह ने गांव से पटना लाया। साथ ही कहा कि केयर टेकर की नौकरी दिलवा दूंगा और शादी भी करवा दूंगा। तीन साल पहले वह सिकंदर के पास आ गई। उसके बाद से सिकंदर उसका यौनशोषण करता रहा। तीन बार गर्भपात भी कराया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वह रूपसपुर की विकास विहार में रहने वाले सिकंदर के साथ रही। जब वह मारपीट करने लगा तो वहां से भागकर शास्त्रीनगर इलाके में रहने लगी। यहां भी वह आ जाता था और प्रताड़ित करता था। मंगलवार की रात भी सिकंदर उसके घर पर पहुंच गया और मारपीट करने लगा। बुधवार को वह पुलिस से शिकायत करने के लिए आ रही थी।

इसकी भनक उसे लग गई। दीघा-आशियाना रोड पर उसके साथ मारपीट करने लगा। किसी तरह भाग कर थाने पहुंची और सिकंदर के खिलाफ यौनशोषण, मारपीट और जबरन तीन बार गर्भपात कराने का केस केस दर्ज कराया। पुलिस ने सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया। 46 साल का सिकंदर दो बच्चों का बाप है। थानेदार अमन कुमार ने बताया कि उसे जेल भेज दिया गया।

बंधक बनाकर रखता था

पीड़िता ने बताया कि सिकंदर शराब पीकर आता था। मारपीट करता था। उसने तीन साल पहले कहा था कि मेरी प|ी पागल है। पटना चलो, वहीं पढ़ा-लिखाकर नौकरी दिलवा दूंगा। तीन साल से उसकी हरकतों से परेशान हो गई हूं। पीड़िता का आरोप है कि वह घर में बंधक बनाकर रखता था। उसने बहुत जुल्म किया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!