Patna

ज्ञान ज्योति गुरुकुलम वार्षिक खेल महोत्सव 2024 का हुआ शुभ उद्घाटन

महुआ – वैशाली जिले के मशहूर ज्ञान ज्योति गुरुकुलम ने स्थानीय महाराणा प्रताप खेल मैदान सिंघाड़ा महुआ में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। सुबह 10 बजे हजारों के बीच माननीय किसलय किशोर के हाथों से वार्षिक खेल महोत्सव 2024 का दीप प्रज्वलन ,आसमान में गुब्बारे छोड़कर , मसाल एवं खेल शपथ दिलाकर शुभ उद्घाटन किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

खिलाड़ियों ने सबसे पहले परेड किये। विद्यालय के निदेशक श्री अजीत कुमार आर्य एवं सह निदेशक अभय कुमार आर्य ने सभी खिलाड़ियों एवं तमाम खेल प्रेमियों को खेल खेलने का प्रेरित किये। माननीय मुख्य अतिथि श्री किसलय किशोर ने कहा बिहार के बच्चे अब खेल रहा है और अब खिल रहा है बिहार। वार्षिक खेल महोत्सव के संचालक मोहम्मद परवेज आलम टाइगर भारतीय धावक सह कोच ने कहा कि हम सब मिलकर खेल को बिहार के सभी गांव-गांव तक खेल खेलने के लिए बच्चे को प्रेरित करेंगे ताकि बिहारी भी खेल में आगे हो।

 

बता दे कि लगभग 800 बच्चे एवं खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्थानीय खेल प्रेमियों एवं खिलाड़ियों ने खेल का खूब आनंद लिया। वार्षिक खेल महोत्सव में वर्ग 14 एवं 17 बालक बालिका का विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया है जैसे एथलेटिक्स, खोखो, हॉकी, रग्बी फुटबॉल, चेस, कबड्डी, लगोरी।

 

खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए मैदान पर विभिन्न शिक्षकों ने अपना योगदान दिये एवं टाइगर स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों ने भी अपना योगदान दिये । इस मौके पर सचिन, चंदन , मंजेश, दिलशान, अविनाश, अंकित, निशु रिचा, गोलू, मिथुन, आर्यन, उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!