BegusaraiPatna

मंसूरचक में राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आगाज, पहुँचे ये पहलवान..

मिन्टू कुमार झा।बेगूसराय । प्रखंड क्षेत्र के नर नारायण सिन्हाउ च्चतर माध्यमिक विद्यालय मंसूरचक के प्रांगण में बुधवार को दो दिवसीय बिहार राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार सरकार के खेलमंत्री सुरेन्द्र मेहता ने फीता काटकर किया। दूसरे दिन 26 दिसंबर को प्रतियोगिता के समापन के मौके पर पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खेलमंत्री सुरेन्द्र मेहता,खेल विभाग के प्रधान सचिव बी.राजेन्द्र आदि शामिल होंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मलयुद्ध प्रतियोगिता को लेकर खेलमंत्री पिछले 15 दिनों से लगातार मंसूरचक में कैंप कर रहे हैं। डीएसपी डॉ.रविन्द्र मोहन प्रसाद,ने कहा कि कुश्ती प्रतियोगिता को लेकर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। प्रतियोगिता के उद्घाटन के मौके पर बिहार के खेल निदेशक महेंद्र कुमार,बेगूसराय के एसपी मनीष,खेल विभाग के उपाधीक्षक ऐश्वर्य कश्यप,प्रशिक्षु एएसपी साक्षी कुमारी,डीडीसी सोमेश बहादुर माथुर,तेघड़ा

 

 

एसडीओ राकेश कुमार,बिहार कुश्ती संध के महासचिव विनय कुमार सिंह,सहित अन्य उपस्थित थे।आगत अतिथियों का सम्मान रेफरी विनय भारद्वाज ने किया। मुख्य रेफरी विवेक भारद्वाज,भोरिक सिंह यादव,अंतरराष्ट्रीय कोच सह रेफरी अजय कुमार यादव,आदि मौजूद थे। प्रथम पाली में बक्सर के चंदन कुमार,विजय कुमार यादव के बीच मल्लयुद्ध शुरू हुआ। जिसमें विजय कुमार यादव को रेफरी ने विजेता घोषित किया। बालिका मल्लयुद्ध में गोपालगंज की कल्पना कुमारी ने कैमूर की अन्नू गुप्ता को पराजित किया। खेलमंत्री सुरेन्द्र मेहता ने कहा कि जो पहलवान टॉप टेन में आएंगे उन्हें चांदी का गदा व नगर एक लाख रुपए पुरस्कार दिया जाएगा।

 

 

मौके पर बीडीओ सुभाष कुमार,मंसूरचक के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार,मनरेगा पीओ इंद्रमोहन कुमार,सीडीपीओ महताब ग्यास,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनील कुमार राय, मंसूरचक थानाध्यक्ष रोहित कुमार गुप्ता, प्राचार्य उमाशंकर पंडित,इजहार अंसारी,सुधीर कुमार राय मुन्ना,डॉ.दिनेश कुमार राय,गणपतौल पंचायत के मुखिया हीरा कुमारी,धर्मवीर सिंह कुंदन,यासमीन खातुन,अरमान

 

कुरैशी,जलस देवी,राजाराम पासवान,आदि उपस्थित थे।इस मलयुद्ध प्रतियोगिता में 190 पुरुष व 46 महिला खिलाडियों ने भाग लिया। आकर्षक प्रकार व्यवस्था के बीच देर रात तक प्रतियोगिता जारी है। वहीं दर्शकों में भी काफी चहल-पहल देखने को मिला।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!