Samastipur

“समस्तीपुर:ऑटो स्टैंड के नाम पर अवैध वसूली का विरोध किया तो पिता-पुत्र की पिटाई

समस्तीपुर:सिंघिया.थाना क्षेत्र के कोल्हुआ घाट में सोमवार को टेंपो स्टैंड के नाम पर चल रहे अवैध वसूली का विरोध करने पर एक टेंपो चालक और उसके पिता को दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना में घायल टेंपो चालक थाना क्षेत्र लिलहौल गांव निवासी विवेक पासवान और पिता विजय पासवान को स्थानीय पीएचसी में चिकित्सक द्वारा उपचार किया जा रहा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

टेंपो चालक का पिता विजय पासवान ने बताया कि हसनपुर थाना के दुधपुरा बाजार से भोज का सामान लेकर टेंपो से पुत्र के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान कोल्हुआ घाट के पास अवैध टेंपो स्टेंड संचालित कर रहे दबंगों ने रोककर टेंपो स्टेंड के नाम पर अवैध रुपए की मांग की।

 

जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने गाली गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर चालक विवेक को घायल कर दिया। बचाने आए पिता विजय को लाठी डंडे से पिटाई कर दिया। वहीं कोल्हुआ घाट में संचालित टेंपो स्टेंड बारे पूछे जाने पर सीओ सरिता कुमारी ने बताया की कोल्हुआ घाट में सरकारी स्तर पर किसी को भी तरह का टेंपो स्टेंड संचालित नहीं है।

अगर टेंपों स्टेंड के नाम पर अवैध वसूली चल रहा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वही इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की स्थानीय पुलिस प्रशासन का दिन भर आना जाना लगा रहता। पूर्व में भी इन दंबगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद अवैध वसूली बंद नहीं हो सकीय। जिसके कारण लोगों में प्रशासन के विरुद्ध नाराजगी देखी गई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!