DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय पुलिस ने 17 काटून शराब के साथ मालवाहक गाड़ी किया जप्त

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया पंचायत अंतर्गत 36 नंबर रेलवे गुमटी के पास से पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर भारी मात्रा में कार से शराब बरामद किया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया की गुप्त सुचना मिली थी की एक मालवाहक गाड़ी से भारी मात्रा में शराब की तस्करी होने वाली है. सूचना पर पहुंची पुलिस को देख कर गाड़ी छोड़ कर सभी फरार हो गए.गाड़ी की तलाशी लेने पर 17 काटून में 180 एम एल की शराब की बोतल पाया गया.जिसे पुलिस ने जप्त कर थाना ले आई.

 

मिलान करने पर 151.38 लीटर शराब थी.वही थाना क्षेत्र के पगड़ा निवासी बब्लू सिंह के पुत्र उज्वल सिंह,लोकनाथपुर गंज दिलीप के पुत्र मनोरंजन झा,पगड़ा निवासी मनोज कुमार के पुत्र अंकित विराट,घाट नवादा निवासी विश्वास कुमार के पुत्र नितीश कुमार पर शराब की तस्करी करने को लेकर नामित प्राथमिकी दर्ज किया गया है. जिसे पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!