DalsinghsaraiSamastipur

राम जानकी विवाह पंचमी को लेकर निकली बारात झांकी, दुल्हा बने श्रीराम के प्रतिरूप को देखने उमड़ी भीड़

विद्यापतिनगर। राम जानकी विवाह पंचमी महोत्सव को लेकर गुरुवार को विद्यापतिधाम मंदिर के पा‌र्श्व स्थित राम जानकी राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण से भगवान राम की बरात की भव्य झांकी निकाली गई। ऋषि, मुनि, साधु संत महात्मा सहित घोड़ा वाली रथ पर सवार भगवान श्रीराम के प्रतिरूप पूरी तरह से भव्यता का उत्कृष्ट नमूना पेश कर रहे थे। भगवान श्रीराम दूल्हा बने तो उन्हें देखने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं विद्यापतिधाम में विवाह गीत बजते ही वातावरण मांगलिक हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम भव्यता की अनूठी प्रस्तुति के बीच बारात की झांकी वृन्दावन साहिट, राजा चौक, बाजिदपुर होते हुए मऊ बाजार, शेरपुर, बालकृष्णपुर मड़वा, सुभानीपुर होते हुए देव नगरी विद्यापतिधाम मंदिर परिसर में पहुंची। इस दौरान इलाके में भक्तिमय वातावरण की अनुगूंज से माहौल सराबोर रहा। बारात में शामिल सैकड़ों नर-नारी सहित रथ पर सवार धनुष वान लिए भगवान श्रीराम व लक्ष्मण के प्रतिरूप ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकियों के बीच चल रहे बैंड बाजों की धुन ने श्रद्धालुओं को खूब झुमाया। जगह-जगह महिलाओं की टोली बारात पर पुष्प वर्षा व आरती कर मनमोहक झांकी का स्वागत करती दिखी। सड़क किनारे बारात देखने लोगों की भीड़ जुटी रही।

 

 

आयोजन समिति अध्यक्ष गणेश गिरी कवि ने बताया कि बारात आगमन के पश्चात शुक्रवार को राम जानकी विवाह मंडप में वैदिक रीति- रिवाजों और धार्मिक अनुष्ठान के बीच राम जानकी विवाह संपन्न होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उगना महादेव मंदिर समेत पूरे परिसर को रंग-बिरंगे बल्बों से सजाया गया है। इससे पहले दो दिवसीय महोत्सव का विद्यापति परिषद अध्यक्ष व पूर्व मुखिया गणेश गिरि कवि, जदयू प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह व चतुरानंद गिरि आदि ने धार्मिक ध्वज पताका दिखाकर बरात झांकी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गणेश गिरी कवि, पीताम्बर गिरि, भूपेंद्र नारायण सिंह, नवल गिरि सहित सैकड़ों भक्त श्रद्धालु मौजूद रहे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!