Samastipur

“समस्तीपुर:18 वर्षों से फरार चल रहे आर्म्स एक्ट के आरोपी के घर की हुई कुर्की जब्ती

“समस्तीपुर:हसनपुर| थाना क्षेत्र के परोड़िया निवासी गंगा प्रसाद पासवान के पुत्र जितेंद्र पासवान के घर की कुर्की रविवार को स्थानीय थाना की पुलिस ने किया। थानाध्यक्ष निशा भारती, अपर थानाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में आरोपी के घर की कुर्की की गई। बताया जाता है कि जितेंद्र आर्म्स एक्ट व शराब कारोबार के मामले का आरोपी था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उसपर 2006 में मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद वह पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहा था। न्यायालय के आदेश पर स्थानीय थाना की पुलिस ने आरोपी के घर इश्तेहार भी चिपकाया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!