Patna

पटना :सदाकत आश्रम के बाहर भाजपाव कांग्रेस के बीच चले लाठी-डंडे

पटना कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम के बाहर गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये. दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच जम कर लाठी-डंडे चले. इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचे. आपस में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को लड़ते देख पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार्यकर्ता आपस में लाठी-डंडे चलाने लगे. करीब आधा घंटा तक पुलिस दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को पीछे हटाने की कोशिश करती रही. इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया,

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जिसके बाद पार्टी के कार्यकर्ता पीछे हटे. पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को समझा कर वापस भेजा है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी समझाया गया है. दरअसल, भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस के दफ्तर के सामने प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे थे. कांग्रेस के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में सदाकत आश्रम के बाहर जुटे थे. दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक-दूसरे की पार्टी पर आंबेडकर विरोधी होने का आरोप लगा रहे थे. इसी बीच कार्यकर्ता मारपीट पर उतारू गये.

 

 

भाजयुमो प्रवक्ता प्रभात कुमार ने बताया कि हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे. यह हर पार्टी का अधिकार है. कांग्रेस से जुड़े कुछ असामाजिक तत्व लाठी चलाने लगे. हमें मौके से बलपूर्वक हटाया गया है. वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता ज्ञान रंजन ने बताया कि भाजपा के नेता सदन में संविधान की धज्जियां उड़ाते हैं. वे यहां भी धज्जियां उड़ा रहे हैं.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!