Patna

रूस से मालवाहक पोत से मोकामा पहुंची एनटीपीसी की मशीन,एनटीपीसी में स्टार्टर का काम करेगा

मोकामा . बाढ़ एनटीपीसी की मशीन गुरुवार को रूस से मोकामा बाटा मोड़ घाट पहुंची. एनटीपीसी के चीफ जेनरल मैनेजर श्री निवास के नेतृत्व में उपकरण की पूजा-अर्चना की गयी. जानकारी के मुताबिक, मशीन का वजन 400 टन है. मालवाहक पोत 20 दिन पहले इस मशीन को लेकर हावड़ा पहुंचा था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बाद में गंगा नदी के रास्ते मोकामा के बाटा मोड़ घाट पर पोत को लगाया गया है. मोकामा से सड़क मार्ग से होकर मशीन को बाढ़ एनटीपीसी तक पहुंचाया जाएगा. मोकामा में जहाज के लिए प्लेटफार्म तकरीबन 20 दिनों में तैयार किया गया. यह मशीन एनटीपीसी में स्टार्टर का काम करेगा, जिसे रूस की कंपनी ने डिजाइन कर तैयार किया है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!